दुनिया के सबसे खतरनाक और बड़ी छिपकली जो इंसानों पर भी हमला कर सकती जाने

आमतौर पर घरों में जो छिपकली पाई जाती है और काफी छोटी छिपकली होती है लेकिन मैं आज आपको दुनिया के सबसे खतरनाक बड़ी छिपकली के बारे में बताऊंगा जो किसी भी इंसान को खा सकती हैं इस छिपकली का नाम कोमोडो ड्रैगन।

यह छिपकली आकार में इतनी बड़ी होती है कि अपने आकार में बड़े जानवरों को भी अपना शिकार बना सकती है और अगर इसकी लंबाई की बात की जाए तो 10 फीट की होती है और उनका वजन 180 किलो का होता है।

यह छिपकली इतनी खतरनाक और जहरीली होती है कि जब वह शिकार करती है तो अपने शिकार के मांसपेशियों में अपना जहर छोड़कर उसे मौत के घाट उतार देती है।

कमोडो ड्रैगन नामक छिपकली इंडोनेशिया के द्वीप समूह पाए जाते हैं इसके अलावा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी या खतरनाक छिपकली पाई जाती है।

इसके नाखून आप पंजे इतने मजबूत होते हैं कि किसी भी जानवर को अपने पकड़ में लेने के बाद उस जानवर का वहां से बच निकालना संभव नहीं है।

कमोडो ड्रैगन मरे हुए जानवरों का मांस खाती है और साथ में यह गाय ,भैंस ,हिरण ,बकरी और जंगली सूअर जानवरों को भी खाती है।

इस छिपकली की खासियत यह कि यह अपने वजन के दुगनी जानवर को भी अपना शिकार आसानी से बना सकता है।

कमोडो ड्रैगन अपने शिकार का पता अपने सूंघने क्षमता के द्वारा करता है। यह छिपकली इतनी खतरनाक होती है कि बच्चों और बूढ़ों को भी अपना शिकार बनाती है।

यह छिपकली कभी-कभी इंसानों के बस्ती में जाकर बूढ़े और बीमार लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि यह दुनिया की खतरनाक और जहरीली छिपकली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *