दिखते ही तुरंत खरीद लेना यह लाल फल, सिर से पैर तक सभी रोगों का करता है इलाज

फल-सब्जियों फलों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि जब कोई भी बीमार पड़ता है, तो उन्हें हरी सब्जियां और फल खाने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जिसके नियमित सेवन से आपकी सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं। यह फल है लाल अंगूर।

अंगूर हरे और लाल दोनों रंग के होते हैं। लेकिन हरे अंगूरों की तुलना में लाल अंगूर में कम कैलोरी पाई जाती है। आमतौर पर लाल अंगूर का प्रयोग रेड वाइन, जैम, जेली और अंगूर का रस बनाने में होता है।

लाल अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। फ्लेवोनॉयड्स अंगूर में पाए जाने वाले सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। लाल अंगूर के अनेक फायदे हैं लेकिन यह बालों की देखभाल और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

यूरिक एसिड लेवल कम करने में सहायक

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी के रोग होने लगते हैं। यूरिक एसिड को कम करने के लिए लाल अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। अगर ऐसी समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो इसका सेवन काफी कारगर सिद्ध होगा। यह सिस्टम से एसिड को खत्म करने और गुर्दे के दबाव को कम करने में मदद करते हैं। रेड वाइन में रेसवेरेट्रॉल होता है।

मेमोरी करता है तेज़

लाल अंगूर के रेसवेरेट्रॉल आपके दिमाग के रक्त प्रवाह को दूसरों फ़ीसदी तक बढ़ाने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से आप की सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है और दिमाग को ताकत मिलती है। इसका सेवन आपको ज्यादा एक्टिव रखता है और काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी करता है। इसके अलावा जिनकी आंखें कमजोर होती है। लाल अगूर उनके लिए काफी लाभदायक होता है।

कैंसर से बचाने में सहायक

रेसवेरेट्रॉल ने कैंसर को नियंत्रित करने परकाफी प्रभाव दिखाया है और यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवीबी किरणों से बचाता है। लाल अंगूर खतरनाक त्वचा कैंसर से भी बचाव करने में मददगार होता है। लाल अंगूरों में फ्लेवोनॉयड्स और रेसवेरेट्रॉल होते हैं इनके सेवन से हृदय रोग की समस्या कम होने लगती है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, रक्त के थक्के और दिल से संबंधित अन्य बीमारियों को भी कम करने में मददगार होते हैं।

स्किन डिजीज के लिए लाभदायक

लाल अंगूर में विटामिन ए और विटामिन सी के 20 गुना ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो त्वचा संबंधित समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। लाल अंगूर में रेसवेरेट्रॉल होता है। यह एक ऐसा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व है जो उम्र बढ़ने के प्रक्रिया को धीमा करता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा कोमल और जवान बनी रहती है।

एलर्जी करता है दूर

कई लोगों को त्वचा एलर्जी का सामना करना पड़ता है। लाल अंगूर में एंटीवायरल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं। एंटीवायरल गुण’ पोलियो, वायरस और हरपीज ऐसे वायरस से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

थकान और कमजोरी का दुश्मन

जो लोग काम करते समय या दिन में जल्दी थकावट महसूस करते हैं। उनके लिए लाल लंगूर का सेवन सबसे अच्छा विकल्प है। इसके सेवन से तुरंत एनर्जी और ज्यादा एनर्जी मिलती है और काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं, लेकिन लाल अंगूर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं। आपके खून में कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता है और आपका वजन भी जल्दी कम करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *