त्रिफला के क्या फायदे हैं? जानिए
Triphala Churna: आयुर्वेदिक चिकित्सा का इतिहास 5,000 सालो से भी पुराना हैं प्राचीन काल से ही गंभीर से गंभीर चिकित्स्य में आयुर्वेद जड़ीबूटियों का इस्तेमाल होता आ रहा हैं।
इन्हीं आयुर्वेदिक दबाइयो में से एक त्रिफला चूर्ण (Triphala Churna) है। आयुर्वेदिक दबाइयो में त्रिफला को एक खास स्थान दिया गया हैं तो अगर आप भी आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं आपको भी त्रिफला के बारे में पता होगा। लेकिन आज हम त्रिफला के कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में बताएँगे।
त्रिफला क्या है ?
सबसे पहले जानिए त्रिफला (Triphala) क्या हैं और कैसे बनते हैं! त्रिफला नाम का अर्थ “तीन फल” मतलब इसे तीन तरह के फलो के मिश्रण से बनाया जाता हैं, त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी का मिश्रण है जिसे आंवला, विभीतकी और हरीतकी से तैयार किया जाता है।
त्रिफला शरीर को शक्ति प्रदान करने और स्वस्थ बनाए रखने में बहुत सहायक होता हैं। ये बीमारियों से भी बचाव करता है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं।