तुलसी की मिट्टी माथे पर लगाने से क्या फायदा होता है? जानिए

हर सुबह स्नान करके तुलसी में जल देने के साथ ही नियमित तुलसी की जड़ से मिट्टी लेकर माथे में लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इससे पाप का क्षय होता है साथ ही ऐसे व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। 

तुलसी को भारत में पवित्र माना जाता है| धार्मिक महत्व को देखते हुए कई घरों में इसकी पूजा की जाती है| यह मूल रूप से भारत की ही है लेकिन अब इसको देश-विदेश में भी उगाया जाता है| इसके पौधे को आयुर्वेदा ने अपनाया है क्योंकि इसके अंदर कुछ ऐसे गुण होते है जो हमें बीमारियों से बचाने में बहुत काम आते है|

आयुर्वेद में तुलसी को दो प्रकार का बताया गया है : हरी तुलसी (राम तुलसी) और काली तुलसी (कृष्ण तुलसी)| हालांकि इन दोनों के रसायनिक संरचना में ज्यादा फ़र्क नहीं है और दोनों ही सेहत के लिए गुणकारी होते है| हर भारतीय घरों में इसका पौधा तो जरूर होता है क्योंकि यह माना जाता है की इसके घर में होने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है| आज इस लेख में आप पवित्र तुलसी के फायदे और नुकसान की जानकारी प्राप्‍त करेगें| आइऐ जाने इसके फायदे क्‍या हैं|

दाँत का मैल :- इसका उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है| खाना खाने के बाद अगर इसके पत्ते को खाया जाये तो आपके मुँह से न तो स्मेल आएगी और ना ही दाँत ख़राब होंगे|

अस्थमा के इलाज में :- अस्थमा जैसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आप इसकी पत्तियां, अदरक और शहद में मिलाकर काढ़ा बना ले और इसका नियमित रूप से दिन में दो बार सेवन करें| यह अस्‍थमा जैसी गंभीर समस्‍या से आपको छुटकारा दिलाने में मददकरी साबित होगा|

सिर दर्द में उपयोगी :- आप शायद जानते होगें कि यदि सिर दर्द का समय पर उपचार न किया जाए तो यह बहुत ही ज्यादा बढ़ सकता है| लेकिन सिर दर्द से तत्‍काल राहत पाने के लिए आपके आंगन में लगी हुई तुलसी का उपयोग करें| तुलसी के पत्ते और चंदन को मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले और अपने माथे पर लगाए इससे आपको बहुत ही राहत मिलेगी|

मुँहासो से बचे :- जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों की अच्‍छी मात्रा तुलसी में मौजूद रहती है जो आपकी त्‍वचा में मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट कर देते है और आपकी त्वचा को भी सुरक्षित रखते है| आप अपने चेहरे से मुँहासे कम करने के लिए इसके पत्‍ते, मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करे और उसके अच्छे से पैक की तरह आपने फेस पर लगा ले| इससे कुछ दिन में ही मुँहासे कम नज़र आने लगेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *