तरक्की के लिए घर में लगाए आंवले, नारियल, केले का पेड़
आंवले का पेड़
बहुत से लोग आंवले से दूर भागते नज़र आते हैं लेकिन आंवले का पेड़ घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह आपके ज़िंदगी के हर कष्टों को दूर करने में मदद करता है। आंवले के पेड़ को घर के उत्तर या फिर पूरब दिशा में ही लगाएं।
नारियल का पेड़
बाहर से कठोर और अंदर से नरम दिखने वाला नारियल का पेड़ लगाने से आपका व सारे परिवार का मान-सम्मान बढ़ता है। यही नहीं, इस पेड़ को घर में लगाने से आपको हमेशा तरक्की मिलती रहेगी। अब ज़्यादा सोचना क्यों आज ही घर पर नारियल का पेड़ लगा लें।
केले का पौधा
यूं तो हम अकसर पूजा-पाठ के लिए केले के पत्तों का इस्तेमाल खूब किया करते हैं। बता दें कि केले के पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। लोगों का मानना भी है कि इस पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करना काफी फायदेमंद होता है।
नीम का पेड़
अगर आप अपने घर में नीम का पेड़ लगाते हैं तो इससे आपको व पूरे परिवार को पॉजिटिव एनर्जी हमेशा मिलती रहेगी। अपनी सुख-समृद्धि ज़िंदगी के लिए नीम का पेड़ ज़रूर लगाएं।