ड्रैगन फल क्या है और यह इतना ज्यादा महंगा क्यों है?

फलों के लाभ कई हैं, जिस कारण सभी इनका सेवन करते हैं। बेशक, आप सभी फलों से परिचित होंगे, लेकिन यहां हम जिस फल की बात कर रहे हैं, उसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस फल का नाम है ड्रैगन फ्रूट। इसके रंग रूप को देखते हुए इसे यह नाम दिया गया है। ड्रैगन फ्रूट का उपयोग शरीर से जुड़े कई विकारों से आराम पाने के लिए किया जा सकता है।

यकीन मानिए ड्रैगन फ्रूट की जानकारी मिलने के बाद आप खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाएंगे। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ड्रैगन फ्रूट के फायदे और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ कुछ शारीरिक समस्याओं से उबरने में भी मदद कर सकता है। वहीं, अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है, तो उसे डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

ड्रैगन फ्रूट क्या है? –

ड्रैगन फ्रूट का वैज्ञानिक नाम हिलोकेरेस अंडटस है। यह दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। यह एक किस्म की बेल पर लगने वाला फल है, जो कैक्टेसिया फैमिली से संबंधित है। इसके तने गूदेदार और रसीले होते हैं।

ड्रैगन फ्रूट दो प्रकार का होता है – सफेद गूदे वाला और लाल गूदे वाला। खास यह है कि इसके फूल बहुत ही सुगंधित होते हैं, जो रात में ही खिलते हैं और सुबह होने तक झड़ जाते हैं। इसके गुणों और फायदों को देखते हुए अब इसे पटाया, क्वींसलैंड, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स में भी उगाया जाने लगा है। इसका उपयोग सलाद, मुरब्बा, जेली और शेक बनाकर किया जा सकता है.

ड्रैगन फ्रूट के फायदे –

नीचे हमने ड्रैगन फ्रूट के फायदे के बारे में विस्तार से बताया है जो कई शारीरिक विकारों से निपटने में मदद कर सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट बेनिफिट्स किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म तो नहीं करते, लेकिन विभिन्न लक्षणों को कम करके आराम जरूर दिला सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *