डबल दुपट्टा बन रहा शादियों का ट्रेंड आप भी आजमाए

सभी लड़कियां अपनी शादी में सबसे खूबसूरत और डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं और आजकल लहंगे के साथ डबल दुपट्टे का ट्रेंड बहुत ही पॉप्युलर हो रहा है। दरअसल, लहंगे के साथ डबल दुपट्टा कैरी करने का ट्रेंड शुरू किया अनुष्का शर्मा ने फिल्म ए दिल है मुश्किल से। इसके बाद यह ट्रेंड खासा पसंद किया जाने लगा। मार्केट में भी लहंगे अब डबल दुपट्टे के साथ ही आने लगे हैं।

कलर काॅम्बीनेशन

आमतौर पर लोग किसी भी चीज को लेने से पहले उसका कलर काॅम्बीनेशन नहीं समझ पाते।अगर दुल्हनों की बात करें तो यह भी डबल दुपट्टे का कलर काॅम्बिनेशन करने में कन्फ्यूज हो जाती हैं।उन्हे यह समझ में ही नहीं आ पाता की पैस्टल दुपट्टे के साथ कौन सा काॅम्बीनेशन अच्छा रहेगा।इसलिए जरूरी है कि डबल दुपट्टा लेने से पहले कलर काॅम्बीनेशन का विशेष ध्यान रखें। आज के समय में कई तरह के लहंगे प्रचलन में हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं,और आपने अपने लिए ग्रीन के इस शेड में लहंगा पसन्द किया है तो इसके लिए आप,येलो कलर का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं यह आपको नये लुक के साथ ब्राइडल सुन्दरता भी देगा।अगर आपको लाल कलर पसन्द है या फिर आमतौर पर दुल्हनों को लाल लिवाज में ही देखना अधिकतर लोगो पसन्द करते हैं तो आप वेलवेट ब्राइडल मैहरून दुपट्टा के साथ आप हाॅट रैड दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

एक मैचिंग दूसरा पारदर्शी

लहंगे के साथ आ रहे दो दुपट्टा सेट में एक दुपट्टे को लहंगे के साथ मैच करवाया जाता तो दूसरा शीर यानी पारदर्शी होता है। मैचिंग दुपट्टे को कंधे पर डाला जाता है, तो वहीं पारदर्शी दुपट्टे को सिर से डाला जाता है। कुछ लड़कियां इसे घुंघट की तरह भी लेती हैं, क्योंकि यह ट्रांसपेरेंट होता है तो इससे जूलरी से लेकर मेकअप तक छिपा हुआ होकर भी हाइलाइट होता है।

कैसे करें कैरी

आप चाहें तो अपने सीक्वेंस वर्क वाले दुपट्टे के किनारों में भी हेवी वर्क वाली लेस लगवा सकती हैं। कंट्रास्ट कलर के पारदर्शी दुपट्टे को भी तैयार कर सकती हैं इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा। अपने सिंपल दुपट्टे के बॉर्डर पर सिल्क या गोटा पट्टी का काम करवाएं। साथ ही एक और सिंपल दुपट्टा कैरी करें जिसके बॉर्डर पर एंब्रॉयडरी हो। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए पारदर्शी दुपट्टा सबसे बेस्ट ऑप्शन है। दुपट्टे के ऊपर आप हेवी बॉर्डर वाला सेम कलर का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *