टीवी के इन कपल्स ने अलग धर्म-जाति में की शादी, आज खुशी खुशी बिता रहे हैं जिंदगी

हमारे देश में अक्सर प्यार करने वालों को एक रिश्ते में इसलिए बंधने नहीं दिया जाता क्योंकि उनके धर्म और जाति अलग होती है। धर्म और जाति का एक होना इतना मायने रखता है कि प्यार करने वालों को लोग अलग कर देना सही समझते हैं, लेकिन इनके रिश्ते को समझने के लिए अपनी सोच नहीं बदल सकत हैं। इस मामले में ग्लैमर इंड्सट्री थड़ी हटकर निकल जाती है क्योंकि वहां जाति और धर्म का बंधन नहीं होता। आपतो बताते हैं छोटे पर्दे की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने बीच धर्म या जाति किसी की बेड़ियां नहीं आने दी और अपने प्यार को नाम दिया।

दीपिका और शोएब

टीवी इंड्सट्री के फेमस कपल में से एक दीपिका और शोएब के बीच मजहब कभी दीवार नहीं बनी। शो ससुराल सिमर का से दोनों ने पति पत्नी का किरदार निभाया और इन्हें असल में प्यार हो गया। इसके बाद 22 फरवरी को दीपिका और शोएब ने एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका को बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनने का मौका मिला। फिलहाल दीपिका यह शो जीत चुकी हैं साथ ही शोएब भी उनकी जीत पर खुशी मनाते रहते हैं। गौरतलब है कि दीपिका जहां हिंदु हैं वहीं शोएब मुस्लिम, लेकिन इनके रिश्ते के बीच धर्म कभी नहीं आया।

गुरुमीत- देबीना

शो रामायण में राम सीता का रोल निभाते निभाते गुरुमीत और देबीना को पता ही नहीं चला की कब वह एक दूसर के इतने करीब आ गए। इस शो के सेट से दोनों के बीच प्यार शुरु हुआ। हालांकि दोनों का घर खानदान काफी अलग है क्यंकि गुरुमीत बेबाक बिहारी हैं औऱ देबीना बिंदास बंगाली। हालांकि जब दोनों साथ होते हैं तो सिर्फ एक ही चीज नजर आती है और वह है प्यार। दोनों ने 2006 में शादी कर ली थी और 2011 में अपने रिश्ते को दुनिया के सामने रखा था।

सुयश राय- किश्वर मरचेंट

कभी टीवी पर मां बेटे का रोल निभाने वाले सुयश और किश्वर असल जिंदगी में एक दूसरे के दीवाने हैं। दोनों 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। सुयश का परिवार जहां पंजाबी हैतो वहीं किश्वर एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि इनके प्यार के बीच भी मजहब दीवार नहीं बनी और दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और इसके बाद पूरे परंपरा के साथ शादी की रस्में निभाई।

करण सिंह ग्रोवर- बिपाशा बसु

करण औऱ बिपाशा की शादी भी काफी कंट्रोवर्सियल रही क्योंकि करण की यह तीसरी शादी थी। फिल्म अलोन के सेट से एक दूसरे के करीब आए करण औऱ बिपाशा ने प्यार के साथ ही शादी करने का फैसला कर लिया और 2016 में इस कपल ने शादी कर ली। करण जहं एक तरफ पूरे पंजाबी हैं तो वहीं बिपाशा बंगाली ब्यूटी रही हैं। हालांकि दोनों के प्यार के बीच उनके ये अलग अलग धर्म के कोई मायने नहीं रहे। यह कपल आज एक दूसरे के साथ खुश हैं और अपने शादी के दिनों क इन्ज्वॉय कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *