जामुन डायबिटीज से लेकर आंखों की बीमारी तक में है फायदेमंद

जामुन गर्मियों में पाया जाने वाला ऐसा फल है, जिसके कई फायदे हैं। आयुर्वेद के अनुसार, जामुन के बहुत औषधीय गुण हैं। जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड होते हैं, इसलिए ये बच्चों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ये शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। जामुन, खाने को हजम करने के साथ-साथ दांतों के लिए, आंखों के लिए, पेट के लिए, किडनी स्टोन के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं जामुन के सेहत के लिए फायदे-

जामुन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए अमृत है। जामुन की गुठलियों को पीसकर चूर्ण बनाकर दिन में 2 बार सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है।

1- जामुन से इम्यून सिस्टम होता है मजबूत- जामुन में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

2- खून की कमी दूर करने के लिए फायदेमंद- जामुन का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है, क्योंकि जामुन आयरन का एक नेचुरल सोर्स है।

3- जामुन के रस का उपयोग पिम्पल्स यानि मुंहासों को कम करने के लिए किया जाता है। इसके लिए जामुन या इसकी पत्तियों के रस को त्वचा पर लगाने से ये अधिक मात्रा में तेल को त्वचा पर आने से रोकता है, जिससे पिम्पल्स जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।

4- त्वचा के रोगों को दूर करने के लिए आंतरिक और बाहय दोनों प्रकार से जामुन का उपयोग किया जा सकता है। जामुन की छाल एक अच्छी रक्तशोधक होती है, जो कि खून को साफ़ कर त्वचा के रोगों को दूर करती है। जामुन का रस स्किन पर लगाने से पिम्पल्स जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

5- जामुन की गुठली के चूर्ण को शहद में अच्छी तरह से मिला लें। इसकी तीन-तीन ग्राम की गोलियां बना लें। रोज 1-2 गोली सुबह-शाम खाएं, इससे मोतियाबिन्द में लाभ मिलता है।

6- दांत संबंधी किसी भी समस्या में जामुन फायदेमंद होता है। जामुन के पत्तों की राख बना लें। इससे दांत और मसूड़ों पर मलने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *