जामुन के पत्ते की विशेषता क्या है ? जानिए

जामुन एक ऐसा फल है जिसे कई नामो से जाना जाता है। जामुन को अंग्रेजी में ब्लैक पल्म व इंडियन बेरी कहा जाता है। जामुन में कई तरह के औषधीय गुण व ग्लूकोज व फ्रुक्टोज उपस्तिथ है जो स्वास्थ्य की कई तरह की समस्या का उपचार करने में मदद करता है।

जामुन का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है और जामुन के बीज मधुमेह के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। जामुन के पेड़, पत्तिया, फूल, बीज सभी का उपयोग दवाइयों और टेबलेट बनाने में उपयोग किया जाता है।

बुखार ठीक करने में – बुखार का इलाज के लिए जामुन की पत्तियों का उपयोग पुराने ज़माने से किया जा रहा है। जामुन की पत्तिया बुखार के स्तर को कम करने के लिए मदद करता है। बुखार कम करने के लिए जामुन की पत्तियों का उपयोग कर सकते है। यदि अत्यधिक बुखार है तो घरेलु उपचार की जगह चिकिस्तक को दिखा सकते है।

पाचन के लिए फायदेमंद – जामुन के पत्तों में बहुत से औषधीय गुण का समावेश है जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। जामुन की पत्तिया केवल पाचन के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य की अन्य समस्या को ठीक करने में मदद करता है। कुछ शोध के अनुसार जामुन की पत्तियों की आयुर्वेदिक गुण होता है जो अपच व कमजोर पाचन प्रणाली को ठीक करता है। यदि आपकी पाचन क्रिया कमजोर है तो जामुन की पत्तियों का उपयोग कुछ अन्य जड़ीबूटियों के साथ चिकिस्तक की सलाह से कर सकते है।

डायबिटीज को नियंत्रण करने में – जामुन की पत्तिया मधुमेह के रोगियों के अच्छा घरेलु उपचार है। कुछ शोध के अनुसार जामुन की पत्तिया डायबिटीज को नियंत्रण करने में मदद करता है। जामुन के फूल व जामुन के सिरके का सेवन भारत में डायबिटीज को नियंत्रण करने के लिए उपयोग करते है। यदि मधुमेह पहले से नियंत्रण में है तो जामुन की पत्तियों का सेवन करने से पहले चिकिस्तक की सलाह ले सकते है।

पेचिश को ठीक करने में जामुन के पत्तो के फायदे – कोई व्यक्ति पेचिश से परेशान है तो उनको जामुन की पत्तियों का उपयोग करना चाहिए। जामुन की पत्तियों में बहुत से विटामिन व खनिज के अलावा एंटी बैक्टीरियल गुण मौजद है जो पेचिश की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। जामुन की पत्तियों का उपयोग औषधीय बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा पेचिश को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक दवाइया भी बनाई जाती है। यदि कोई पेचिश से अधिक परेशान है तो जामुन की पत्तियों का उपयोग कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *