जानिए 15 अगस्त को कौन-कौन से महान लोगों का हुआ था जन्म,जिसे पूरी दुनिया आज ही याद करती है

फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म 1769 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म 1872 को हुआ था।
भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का जन्म 1912 को हुआ था।


भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का जन्म 1915 को हुआ था।
प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म 1918 को हुआ था।
हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म 1924 को हुआ था।
प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म 1924 को हुआ था।

भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म 1933 को हुआ था।
चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म 1938 को हुआ था।
प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म 1947 को हुआ था।


उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” का जन्म 1959 को हुआ था।
भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म 1975 को हुआ था।
भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट के.एम. बीनामोल का जन्म 1975 में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *