जानिए चारकोल फेस मास्क के फायदे

ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने के लिए चारकोल फेस मास्क बहुत ही कारगर साबित होता है। यह चेहरे की गहराई तक जाकर सफाई करके ब्लैकहेड्स को जड़ से खत्म करता है। साथ ही इसमें पाई जाने वाली क्लींजिंग प्रॉपर्टीज चेहरे के मुहांसों को खत्म करने में भी मदद करती हैं। स्किन के पोर्स को साफ करके स्किन को चमकदार भी बनाता है।

पॉल्यूशन के प्रभाव से त्वचा को बचाने के लिए चारकोल सबसे अच्छा ऑप्शन है। चारकोल फेस मास्क के फायदे में एक यह है कि वह स्किन से टॉक्सिन को खींच लेता है। इससे स्किन में मौजूद अतिरिक्त तेल भी बाहर निकल जाता है और आपको साफ और हेल्दी स्किन मिलती है।

ऑयली स्किन पर फेस पर गंदगी जमने की वजह से मुंहासे होना आम बात है। स्किन की यह समस्या चारकोल फेस मास्क से दूर की जा सकती है। चारकोल फेस मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इससे स्किन के अंदर से तेल और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे एक्ने और कील-मुंहासों की प्रॉब्लम खत्म होने के साथ ही दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

अंडरआर्म्स का रंग हल्का करने में भी चारकोल का उपयोग एक लोकप्रिय उपाय है। चारकोल के इस्तेमाल से मृत त्वचा हटाई जाती है। जिससे काले अंडरआर्म्स से निजात मिलती है। साथ ही अंडरआर्म से आने वाले गंध भी खत्म होती है। इसके लिए चारकोल पाउडर में दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाकर लगाए और थोड़ी देर बाद अंडरआर्म्स धुल लें। ऐसा रोजाना करने से फर्क आपको खुद ही आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *