जानिए क्यों नही बिकते Xiaomi के मंहगे स्मार्टफोन

Xiaomi को भारत की नंबर वन स्मार्टफोन सेलिंग कंपनी माना जाता है। इस कंपनी के सभी फोन भारत में काफी बिकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जब भी Xiaomi अपना कोई महंगा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करती है तो वह फ्लॉप हो जाता है। कोई भी व्यक्ति उस फोन को नहीं खरीदता फिर Xiaomi को उसकी प्रोडक्शन बंद करनी पड़ती है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि आखिर क्यों Xiaomi के महंगे फोन भारत में नहीं बिकते। तो चलिए देखते हैं।

दरअसल इस कहानी की शुरुआत 23 अप्रैल 2015 को शुरू हुई थी जब Xioami के सीईओ ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mi 1s को लांच किया था। तब यह फोन काफी कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ आता था। और तब से अब तक Xiaomi जो भी फोन लांच करता है वह बहुत सस्ता होता है और फीचर्स के मामले में महंगे फोन को टक्कर देता है। इसी कारण भारतीय लोगों के मन में यह अवधारणा बैठ गई है कि Xiaomi के केवल सस्ते फोन अच्छे होते हैं जोकि कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। आपने देखा होगा कि भारत मे Xuaomi की Note सीरिज़ काफी बिकती है। क्योंकि Note सीरिज़ के फोन काफी सस्ते होते हैं।

इसीलिए जब भी Xiaomi अपना कोई महंगा स्मार्टफोन लॉन्च करता है तो लोग उसे लेने की बजाय उसका कोई सस्ता स्मार्टफोन लेना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि भारत में ज्यादातर middle-class लोग रहते हैं इसीलिए Xiaomi के मैं फोन भारत में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। और मार्किट में फैल हो जाते है।

लेकिन अब Xiaomi भी इस बात को समझ रहा है और धीरे-धीरे अपने महंगे स्मार्टफोन की सीरीज को भारत में डिस्कंटीन्यू कर रहा है। और केवल सस्ते बजट फोंस पर ही फोकस कर कर रहा है। आपने देखा होगा कि अब Xiaomi के Mi Max एवं Mi Mix सीरीज़ को भारत मे कुछ खास ध्यान नही दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *