जानिए क्या घर बनवाते समय फर्श में संगमरमर लगवाना बेहतर होगा?

सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा हूं तो इसके बारे में कुछ बता सकता हूं। बिल्कुल बेहतर होगा और ये आपके रुचि पर भी निर्भर करता है। संगमरमर एक तरह का राजसी होने का अनुभव कराता है।

फायदे हैं:- ये दिखने में खूबसूरत लगता है, इसकी पॉलिशिंग बहुत अच्छी होती है तो ये थोड़ा शीशे कि तरह भी प्रतीत होता है।यह अंधेरे में भी कुछ हद तक प्रकाशित होता है। इसमें कई तरह के रंग होते हैं।

कुछ घाटे भी हैं:- सबसे पहले तो यह आम जानता के लिए ज्यादा महंगा होता है। ये बाकी के पत्थरों कि तरह उतना मजबूत नहीं होता।ज्यादा चिकना होने के कारण आप किचेन मे सावधानी बरत के चलें।इसकी मरम्मत करना थोड़ा कठिन होता है।

अगर आप चाहे तो संगमरमर के जगह पर ग्रेनाइट का भी फर्श के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वो इतना खूबसूरत तो नहीं लगेगा पर हां कई मायनों में उससे बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *