जानिए काजू की खेती के लिए किस प्रकार मिट्टी की जरूरत है?

काजू की खेती उष्ण जलवायु जहाँ तापमान 20°सेल्शियस से अधिक रहता है और मिट्टी अम्लीय हो ,वहाँ होती है।

यह लैटेराइट कहलाती है । इसका रंग लाल होता है।

जिस मिट्टी का पीएच मान 5 से 6.5 तक हो, ऐसी मिट्टी काजू की खेती के लिए उत्तम मानी जाती है। इसके अलावा काजू की खेती बलुई दोमट तथा तटीय रेतीली मिट्टी में भी आसानी से की जा सकती है।

काजू विदेशी मुद्रा प्राप्त करने वाली भारत की एक प्रमुख फसल है।

इसकी खेती बड़े पैमाने पर केरल, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा एवं पं. बंगाल में की जाती है । झारखंड राज्य के कुछ जिले जैसे पूर्वी सिंहभूम, प.सिंहभूम, सरायकेला- खरसावाँ आदि में काजू की देशी प्रजातियों के वृक्ष मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *