जानिए आखिर बजरंग बली कितने शक्तिशाली है?

1- बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तिनहुं लोक भयो अंधियारो

पवनसुत हनुमान जी इतने शक्तिशाली हैं कि एक छलांग में सूर्य के पास पहुंच जाते हैं।

2- इतने शक्तिशाली हैं कि रावण को अकेले मार सकते हैं वो भी पूरी सेना सहित।

सहित सहाय रावनहिं मारी, आनहुं इहां त्रिकुट उपारी।।

3- बजरंगबली इतने शक्तिशाली हैं कि संजीवनी बूटी को पहाड़ सहित उखाड़ लाते हैं।

4- हनुमान जी इतने शक्तिशाली हैं कि भूत प्रेत उनके नाम से ही भाग जाते हैं।

5- एक हुंकार से लंका में राक्षसियों के गर्भ गिर जाते हैं।

6- बजरंगबली इतने ताकतवर हैं कि अहिरावण को अकेले वध देते हैं।

जाय सहाय भयो तबहिं, अहिरावण सैन्य समेत संघारो।।

7- बजरंगबली इतने शक्तिशाली हैं कि उनकी पूंछ को भीम जैसे महाबली भी नहीं उठा सकते।

8- लंकिनी और अक्षय कुमार को एक थप्पड़ में परलोक भेज देते हैं।

9- इतने बलशाली हैं कि महेंद्र पर्वत से छलांग लगाते हैं और अगाध समुद्र पार कर जाते हैं।

10- अपने भक्तों के लिए यमराज के यहां से मृत व्यक्ति की आत्मा को भी वापस ला सकते हैं।

पवन तनय बल पवन समाना। बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना।।

महावीर, अमित विक्रम, रुद्र अवतार हनुमान जी साक्षात ईश्वर ही हैं उनका बल और बुद्धि अनंत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *