जानिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और सन्देश

महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्व शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (इंटरनेशनल वुमन्स डे) मनाया जाता है। सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव जर्मनी की क्लारा जेडकिंट ने 1910 में रखा था। उनका मानना था कि दुनिया भर की महिलाओं को अपने विचारों को रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की योजना बनानी चाहिए।

हर साल की तरह, इस बार भी महिलाओं के लिए समर्पित इस दिन को मनाने के लिए एक खास थीम रखी गई है। इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) की थीम ‘I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights‘ है।

एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की,
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की।

घर में रहते हुए ग़ैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।
Happy Womens Day

बताऊ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है,
मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है।

अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Day

हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।

लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।

अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं,
सुन ले दुनिया, हाँ मैं औरत हूं।

कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।
Happy Womens Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *