गैस_मेंटल किस धागे का बना होता है और यह चमकता क्यों है? जानिए

गैस अर्थात गैसबत्ती का मेंटल रेशमी या रेयॉन के धागे का बना होता था, व इसके ऊपर धातु नाइट्रेट्स की परत लगी होती थी।

पहली बार उपयोग के दौरान गर्म होने पर धातु के आक्साइड का एक कठोर लेकिन नाजुक जाल बनता था व धागा जल कर समाप्त हो जाता था। जब भी उपयोग किया जाता है तो ये धातु ऑक्साइड लौ की गर्मी से तेज प्रकाश उत्पन्न करता था। इस हेतु थोरियम डाइऑक्साइड आमतौर पर अधिक उपयोग किया जाता था।

रेडियोधर्मी होने के कारण, यह विनिर्माण में शामिल लोगों की सुरक्षा के बारे में चिंता का कारण बन गया था। हालांकि, सामान्य उपयोग मे इसका स्वास्थ्य जोखिम अधिक नही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *