गर्मी के दिनों में किसी वरदान से कम नहीं नींबू
नींबू का उपयोग गर्मियों में शिकंजी या शर्बत बनाने के लिए किया जाता हैं | नींबू के सेवन से शरीर को कई तरह से फायदा होता हैं आज हम आपको नींबू से होनें वाले कुछ खास फायदों के बारें में बताने वाले हैं |
कब्ज – जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती हैं उनके लिए नींबू का सेवन कब्ज को खत्म कर देता हैं इसलिए एक गिलास पानी में एक नींबू को निचोड़कर और उसमें एक चुटकी नमक मिलाकर सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती हैं |
दाद – दाद की समस्या होनें पर नींबू में नौसादर मिलाकर लगाने से दाद की समस्या दूर हो जाती हैं |
पेट का दर्द दूर – पेट दर्द की समस्या होनें पर अजवान ,चीनी और नींबू के रस को पानी में मिलाकर सेवन करने से पेट के दर्द की समस्या ठीक हो जाती हैं |
उल्टी – उल्टी होनें की समस्या होनें पर एक गिलास पानी में नींबू के रस को मिलाकर सेवन करने से उल्टी की समस्या का अंत हो जाता हैं |
मुहांसे – चेहरे में कील मुहांसे की समस्या होनें पर एक चम्मच मलाई में थोड़ी सी नींबू का रस मिलाकर नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से कील मुहांसो से छूटकरा मिल जाता हैं |
दांतो की चमक – दांतो में चमक लाने के लिए एक चम्मच खाने के सोडे में थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाकर दांतो को मांजने से दांतो को चमक बढ़ जाती हैं |
पाचनतंत्र मजबूत – गर्मियों के दिनों में नींबू का नियमित रूप से सेवन करने से आपका पाचनतंत्र काफी मजबूत हो जाता हैं |
शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर – नींबू का सेवन करने से यह आपके शरीर में जो भी जहरीला तत्व होता हैं उसे बाहर का कर देता हैं |