क्रिसमस ट्री (पेड़) किस प्रकार का पेड़ है? लोग क्रिसमस के दिन इसे इतना क्यों सजाते है?

वास्तव में क्रिसमस ट्री किसी भी तरह का पेड़ हो सकता है। लेकिन क्योंकि यूरोप में देवदार के पेड़ बहुत हैं इसलिए उसी को सजाने का प्रचलन है। इस परम्परा का मूल रूप से कोई धार्मिक महत्व नहीं है।

कहा जाता है कि रोम द्वारा ईसाई धर्म अपनाने से पहले वे प्रकृति के उपासक थे। वर्ष के एक त्यौहार में वे वृक्षों की पूजा उसे सजा कर करते थे। ईसाई धर्म को अपनाने के बाद ईसाई धर्म विचारकों ने इस प्रथा को एक नया अर्थ देकर बरकरार रखा। आज ईसाई समुदायों में क्रिसमस ट्री “परमेश्वर के साथ उनके अनंतकाल के जीवन” का चिह्न स्वरूप समझा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *