क्या हम इंटरनेट की मदद से अपना हमशक्ल खोज सकते हैं?
जी हाँ। अपने ही हमशक्ल को देखना बहुत ही रोमांचक अनुभव होता हैं। आमतौर पर सेलेब्रिटीज़ को ये मौका मिलता हैं क्योंकि उन्हीं के हमशक्ल होते है।लेकिन अब आम व्यक्ति भी अपना हमशक्ल ढूंढ़ सकता है।
साल 2015 में आयरलैंड में 26 वार्षिय नियाम गिनी नामक छात्र तथा न्यूज़ रिपोर्टर ने अपने दो दोस्तों की ममद से ट्विन स्ट्रेंजर (Twinstrangers.net) नामक वेबसाइट बनाई।दो महीने बाद नियाम गिनी की खुशी ठिकाना नहीं रहा,जब उन्हें अपनी तीन हमशक्ल मिली।
पहली करेन ब्रैनिगन,जो उनसे केवल एक घंटे की दूरी पर रहती हैं।
- दुसरी लुइसा गुइज़ार्डी मिली, जो इटली में रहती है।
- तीसरी आइरीन एडम्स के रूप मे मिली।