क्या सच में मंगलसूत्र वैवाहिक जोड़ी को बुरी नजर से बचाता है? जानिए

मंगल = शुभ, सूत्र = धागा

मंगलसूत्र = एक विवाहित स्त्री द्वारा पहना हुआ वह आभूषण जो उससे उसके जीवनसाथी के साथ वैवाहिक बंधन के साथ साथ शारिरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सांसारिक बंधनों में बांधता है।

हमारे शास्त्रों के अनुसार, मंगलसूत्र के कयीं फायदे हैं:

इससे शरीर में रक्त बहाव में नियंत्रित रहता है और शरीर हमेशा ताज़ा और फुर्तीला रहता है।
यह शरीर में सूर्य-नाड़ी प्रोत्साहित करता है जिससे अंदरूनी शक्ति का विकास होता है।
इससे रोगप्रतिरोधी प्रणाली भी नियंत्रित रहतीं हैं।
कहा जाता है की मंगलसूत्र में जो काले दाने होते हैं उससे बुरी नज़र टल जाती है और वैवाहिक जीवन की पवित्रता बड़करार रहतीं है।

मैं यह तो नहीं जानती की यह एक वैवाहिक जीवन को बुरी नज़र से बचाने में कितना सक्षम है लेकिन मैं इतना अवश्य कह सकतीं हूँ कि यह मेरे लिए केवल एक आभूषण नहीं है। यह मेरे लिए मेरे पतिदेव के लिए प्यार का प्रतीक है। हम दोनों के बंधन की एकता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *