क्या राम की तरह कृष्ण भगवान ने भी शिवजी का धनुष तोड़ा था?

भगवान राम ने सीता स्वयंवर की शर्त को पूरा करने के लिए भगवान शिव का धनुष तोड़ा था। … यह घटना उस समय हुई थी जब कंस ने अक्रूरजी द्वारा श्रीकृष्ण को नंदगांव से मथुरा बुलवाकर उनकी हत्या करने की योजना बनाई थी।

जब भगवान विष्णु ने अपना आठवां अवतार श्रीकृष्ण के रुप में लिया तब कुछ परस्थितियों के कारण श्रीकृष्ण के हाथों शिवजी का धनुष टूट गया। यह घटना उस समय हुई जब कंस ने अक्रूरजी द्वारा श्रीकृष्ण को नंदगांव में मथुरा बुलाकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी।

कंस के बुलावे पर श्रीकृष्ण अक्रूरजी के साथ धनुष यज्ञ में शामिल होने के लिए मथुरा आए। कंस से मिलने के पहले श्रीकृष्ण नगर भ्रमण करने चल पड़े। नगर भ्रमण करते हुए श्रीकृष्ण उस मंदिर पहुंच गए जहां यज्ञ का आयोजन किया था। उस ही मंदिर में कंस ने भगवान शिव का धनुष रखा था और इसी धनुष के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *