क्या युवराज सिंह आपके पसंदीदा खिलाड़ी हैं, उनकी कुछ खास बातें कौन सी हैं?

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के एक बेहतरीन बल्लेबाज/ऑलराउंडर रहे हैं। खास तौर पर ODI क्रिकेट में युवराज का एक अलग ही मकाम है। 2000 से 2010 के बीच टीम इंडिया का मुख्य हिस्सा रहे युवराज ने भारत को कई बार अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीत दिलाई हैं।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2007 और ICC WORLD CUP 2011 में उनका जो योगदान था सिर्फ वही दर्शा सकता है की युवराज सिंह कितने बड़े खिलाड़ी रहे हैं।

युवराज एक निडर बल्लेबाज रहे जो किसी भी समय रन गति को तेजी से बढ़ाने में माहिर थे। उन्हें लंबे-लंबे छक्के जड़ने की वजह से SIXER KING का भी नाम दिया गया।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने 2 बड़ी उपलब्धियां हासिल की थी। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के और उसी मैच में सबसे तेज 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी युवराज ने बनाया था।

युवराज की महत्वपूर्ण पारियों की वजह से भारत के लिए वर्ल्ड कप में फाइनल की राह आसान हुई थी।

Image : google search

इसके बाद बात करते है ICC WORLD Cup 2011 की तो इस टूर्नामेंट में भी युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनना बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।

युवराज सिंह World cup 2011 के दौरान कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी पीड़ित थे फिर भी उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया और भारत को दूसरी बार world champion बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

युवराज सिंह से जुड़ी ये कुछ ही बातें है अगर उनके बारे में पूरी जानकारी शेयर करने बैठूं तो शायद एक किताब ही बन जाएं। युवराज सिंह एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे है और टीम इंडिया में युवराज का स्थान और कोई नही ले सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *