क्या कुरान का पाठ करने से पहले स्नान करना आवश्यक है? जानिए

अगर किसी व्यक्ति ने सम्भोग (हमबिस्तरी) की हो ओर उसके बाद स्नान ना किया हो, तब उसे कुरान का पाठ करने से पहले स्नान करना आवश्यक है। इसके अलावा रात मे सोते समय वीर्य निकल गया हो, ओर सुबह स्नान ना किया हो तब भी कुरान का पाठ करने से पहले स्नान करना है। ओर अगर आप किसी दूसरी वजह से नापाक हो तब भी कुरान का पाठ करने से पहले स्नान करना आवश्यक होता है।

इसके अलावा अगर बंदा पाक है, उसने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिस कारण उसे स्नान करने की आवश्कता हो। तब केवल वज़ू करने के बाद भी कुरान का पाठ किया जा सकता है।

स्नान करना कब आवश्यक है

  • दारू पीने के बाद, (दारू (शराब) पीना धर्म के नजरिए से तो बहुत बुरा कार्य है ही। इससे समाज और खुद इसे पीने वाले इंसान पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।)
  • पत्नी से संभोग के बाद
  • किसी भी कारण वीर्य निकलने के बाद
  • नाली का गंदा पानी या कोई दूसरी गंदगी अगर शरीर पर लग जाए तब

स्नान करने का तरीका

  1. तीन बार मुंह भर कर कुल्ला करना
  2. तीन बार नाक की नरम हड्डी तक पानी पहुंचना
  3. पूरे शरीर पर पानी डालना इतना के कोई बाल बराबर जगह सुखी ना रहे

वज़ू करने का तरीका

  1. हाथ धोना
  2. कुल्ला करना
  3. नाक की नरम हड्डी तक पानी पहुंचाना
  4. चेहरा धोना
  5. कोहनी तक हाथ धोना
  6. सिर के आधे हिस्से पर पानी लगाना साथ मे गर्दन के पिछले हिस्से पर पानी लगाना (इसे मसा करना कहते हैं)
  7. टखनों तक पैर धोना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *