क्या आप भी स्थाई सफलता नहीं पा रहे? इन टिप्स को अपनाने से मिलेगी स्थायी सफलता

इस संसार में हर व्यक्ति जीवन में स्थाई सफलता प्राप्त करना चाहता है। यह उस व्यक्ति के जीवन का बहुत बड़ा सपना होता है। इस संसार का हर छोटा से छोटा व्यक्ति अपने जीवन में एक स्थाई सफलता प्राप्त करना चाहता है। चाहे वह विद्यार्थी हो या व्यवसायी ऐसी जगह पर पहुंचना चाहता है जहां वह निश्चिंत होकर अपना जीवन चला सके।

यदि आप कड़ी मेहनत कर सकते हैं तो मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहा हूं। जिनका उपयोग करके आप जीवन में स्थाई रूप से सफल हो सके। आप अपने कैरियर की ऊंचाइयों को छुएंगे। यदि आपने अपने जीवन में यह उपाय अपना लिए तो दुनिया की कोई भी ताकत आपकोअपनी जीवन में सफलता के पथ पर आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।

यदि आप इन उपायों को अपनाते हैं तो आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा में कमी होगी और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।अपने अंदर की सकारात्मक ऊर्जा यदि होने पर आपको कोई भी ताकत सफल होने से नहीं रोक पाएगी।

जिंदगी में स्थाई रूप से सफल होने के लिए आपको अपने अंदर के दो शत्रुओं पर विजय प्राप्त करनी होगी‌। आप को असफल करने वाली पहले शत्रु का नाम भय है। हर व्यक्ति को किसी भी काम में असफल होने का भय उसे वह काम करने से पीछे की ओर डकेल सकता है‌। वैसे भी आपने सुना होगा कि डर के आगे जीत है।

आपको आगे बढ़ने से रोकने वाले दूसरे शत्रु का नाम आलस है। यदि आप आलसी और सुस्त है तो आप जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते हैं। इसलिए सबसे पहले आपको इन दोनों शत्रुओं से जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा आपको सदैव सकारात्मक ही सोचना चाहिए।

सुबह उठकर सबसे पहले पृथ्वी माता के पैर छुए। अपने हाथ की दोनों हथेलियों को मिला लें। उसके बाद अपनी हथेली को देखें। आपकी हथेली के अग्रभाग में माता लक्ष्मी का वास होता है।आपकी हथेली के मध्य भाग माता सरस्वती का वास होता है। आपके हाथेली के नीचे वाले भाग में भगवान विष्णु का का वास होता है।

इन तीनों का स्मरण करते समय भगवान विष्णु से प्रार्थना करें कि आप अपना कार्य लगन और मेहनत से करें। माता सरस्वती से प्रार्थना करें कि वह आपको बुद्धि प्रदान करें जिससे आप अपना कार्य कुशल तरीके से कर सकें। माता लक्ष्मी से आप धन प्राप्त करने की प्रार्थना करें। इसके अलावा आपको भगवान सूर्य को जल प्रदान करना चाहिए। गरीब लोगों और पशु पक्षी के भोजन और पानी की व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *