कोरोना: UK के लोगों ने साइकिल चलाकर भारत के लिए जुटाए करोड़ों रुपये

भारत की मदद के लिए आए आगे कोरोना की दूसरी लहर ने देश में काफी हाहाकार मचा रखा है। हर तरफ व्यवस्था चरमरा गई है। भारतीय लगातार इससे जूझ रहे हैं। कोरोना के केस और मरने वालों की तादाद ने पूरी दुनिया के होशोहवास उड़ा रखे हैं। ऐसे में कई देशों ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। हालही में यूके के एक मंदिर की ओर से भी भारत की मदद की गई। श्री स्वामीनारायण मंदिर जोकि लंदन का सबसे बड़ा मंदिर है उन्होंने भी भारत की इस दौर में सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। साइकिल चलाकर की मदद इंडिया टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने लंदन से दिल्ली बाइकाथॉन प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया। इसका मकसद था कोविड से लड़ते भारत की मदद के लिए फंड रेज करना। 500,000 पाउंडस यानी 5.1 करोड़ रुपये के आसपास फंड रेज किया गया। 7,600 किलोमीटर साइकिल चलाई गई। ये सब स्टेशनरी बाइक्स पर किया गया। इस राइड को ‘Cycle to Save Lives’ का नाम दिया गया। ये मंदिर के परिसर में ही आयोजित की गई थी। 12 बाइक्स लगाई गई इस इवेंट में इंडियंस के साथ-साथ आसपास के लोकल लोगों ने भी भाग लिया था। मंदिर के परिसर में 12 बाइक्स लगाई गई। हर एक वॉलंटियर को 50 मिनट साइकिलिंग करनी होती थी। सोशल डिस्टेंस का रखा गया ख्याल AP इसके बाद एक शख्स पूरी साइकिल को सैनीटाइज किया जाता। फिर 10 मिनट बाद अगला वॉलंटियर साइकिलिंग कर सकता है। इतने लोग ले चुके हैं भाग अभी तक इसमें 750 लोगों ने वॉलंटियर किया है। हर वॉलंटियर को फंड रेजिंग का पेज सेट अप करना होता है। योगेन शाह, ब्रिटिश आईटी कंस्लटेंट हैं। वो कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि यहां रहने वाले भारतीय मूल के नागरिक का कोई ना कोई रिश्तेदार वहां इंडिया में इस वायरस से प्रभावित जरूर हुआ है।’ मदद की जरूरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *