कैल्शियम की कमीं होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व है | हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन करना चाहिए | बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शारीरिक कमजोरी में कैल्शियम सेवन करना चाहिए |

कैल्शियम की कमी से नींद न आना, सुस्ती, भूख न लगना, थकान, हाथों का सुन्न होना, गर्भ का गिर जाना – ये लक्षण होते हैं | इसके अतिरिक्त मांस पेशियों की ऐंठन, हड्डी का नाजुक होना, रोग प्रतिरोधक शक्ति का कम होना, हृदय की धड़कन बढ़ जाना जैसे लक्षण होते हैं | इसकी कमी से ओस्टियोपोरोसिस, उच्च रक्तचाप आदि रोग होते हैं |

बच्चों के लिए ६००-८०० ग्राम और गर्भवती महिला के लिए १२०० ग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है |

कैल्शियम का सबसे बढ़िया उत्पाद दूध है | इसके अतिरिक्त दही, बादाम, पनीर, शर्म और तिल भी कैल्शियम के उत्तम स्त्रोत हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *