कुछ लोगों का मानना है रात को जूठे बर्तन रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती है, ये बात कितनी सही है? जानिए

लोग जो कहते हैं की रात में जूठे बर्तन रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं वे मूर्ख हैं | पहली बात तो आप लोगों की बात सुनिए ही मत क्यूंकि शास्त्रों में ऐसा कहीं भी वर्णन नहीं है, फिर माता लक्ष्मी जी उनसे रूठ जाती हैं जो हरिनाम नहीं लेते या फिर जिन घरों में हरि नाम संकीर्तन या हरि कथा नहीं होती | आजकल की व्यस्त जीवनशैली में अगर आप रात के जूठे बर्तनों को सुबह मांजते हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है |

यह तो पोंगे पंडितों ने व्यर्थ के ढोंग बना दिए हैं जिनपर पर अनपढ़ गरीब लोग विश्वास कर लेते हैं और फिर भी पूरी उम्र गरीब ही रहते हैं | आप हरि का नाम जैसे – राम, कृष्ण, नारायण आदि ले सकते हैं और साथ में रामायण, भागवत या गीता को भी पढ़ते रहिये | एक बार पूरी तरह से भगवान के आश्रित हो जाइये, आपको किसी चीज़ की कभी कमी नहीं होगी |

खूब नाम जप करो और परिवर्तन देखो | ऐसा नहीं है की आप भगवान से धन मांगेंगे तो वे गरीब हो जायेंगे, भगवान का अर्थ है जो सभी ऐश्वर्य, धन और शक्ति से परिपूर्ण हो | आपको लाखों करोड़ों देने से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ेगा, उनके पास अनंत धन है | तभी तो आज भी किसी स्वर्णिम राज्य की तुलना के लिए राम राज्य का उदहारण दिया जाता है | लेकिन आज हमारी बुद्धि मलिन हो गयी है हमें राम राज्य तो चाहिए लेकिन श्री राम नहीं चाहिए ऐसा कैसे चलेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *