किस मैच में खेलते हुए सुनील गावस्कर ने अंपायर से अपने बाल कटाए?

क्रिकेट मैदान पर आप खेल देखते हैं। प्लेयर्स के रन और रिकॉर्ड्स को यादों में कैद करते हैं। मैदान पर इनके अलावा घटी कुछ और भी चीजें होती हैं, जो यादगार बन जाती हैं। ऐसा ही एक किस्सा है लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर से जुड़ा। एक बार मैदान पर अंपायर ने उनके सिर के बालों पर कैंची चला दी थी। जानना चाहेंगे, आखिर सनी पाजी के साथ ऐसा क्यों हुआ था।

बात साल 1974 की है। टीम इंडिया तब इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेल रही थी। ओल्ड ट्रैफर्ड में। सुनील भी इस मैच में खेल रहे थे। उन दिनों खिलाड़ी बल्लेबाजी के वक्त हेलमेट नहीं लगाते थे। सुनील पिच पर जमे थे और रन बरसा रहे थे।

मौसम भी ठीक-ठाक था। हल्की-हल्की हवा से उनके बाल उड़ रहे थे। वह बार-बार उनके माथे और आंखों पर आ रहे थे। चेहरे पर बाल आने से वह गेंद पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। सुनील ने पहले तो कुछ गेंदें खेलीं। लेकिन जब ज्यादा दिक्कत होने लगी, तो उन्होंने यह बात अंपायर डिकी बर्ड को बताई।

फिर खुद ही उनसे अपने बाल काटने के लिए कहा। दरखास्त पर तब उन्होंने मैच के बीच में ही सनी पाजी के बालों पर कैंची चलाई थी। तब जाकर उन्हें बल्लेबाजी करने में थोड़ी आसानी हुई थी। …तो इस तरह से मैदान पर एक अंपायर ने टीम इंडिया के खिलाड़ी की मैदान पर ही हेयरकटिंग कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *