कानपुर शूटआउट का 50 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से मिली AK-47 और इंसास

कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात को पुलिस टीम पर हुए हमले में एक और आरोपी शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिसकर्मियों से लूटे गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि विकास दुबे के घर से एके-47 और 17 कारतूस मिले हैं। बिकरू कांड का आरोपी 50 हजार इनामी शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शशिकांत के घर से इंसास राइफल मिली है। इस पूरे मामले में 21 आरोपी थे, जिसमें चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामू वाजपेयी, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री और शशिकांत है।

जबकि अब तक 6 आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जिसमें विकास दुबे, राजाराम, अतुल दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा और प्रवीण दुबे है। इस मामले के अन्य आरोपीयों में 11 लोगों की
तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *