कर्ण, अर्जुन तथा एकलव्य में सबसे बड़ा योद्धा कौन था?
कर्ण, अर्जुन और एकलव्य में सबसे बड़ा योद्धा कौन था यह कहना बहुत ही कठिन कार्य है। तीनो अपने आप मे श्रेष्ठ थे। महाभारत के युद्ध मे तीनो ने ही भाग लिया। एकलव्य और कर्ण कौरव सेना में थे एवं अर्जुन पांडव सेना में। अगर हम पूछे आम, संतरा और सेव में सबसे अच्छा फल कौन सा है तो प्रत्येक अपनी पसंद के अनुसार जवाब देगा।
यदि प्रतिभा के आधार पर तुलना करें तो तीनों ही समकक्ष हैं। तीनो प्रतिभा के धनी है और किसी भी युद्ध को अपनी और मोड़ने में सक्षम है। लेकिन एकलव्य को योग्य गुरु नही मिला इसलिए उसकी प्रतिभा निखर नही पाई।
गुण के आधार पर तुलना करें तो अर्जुन और कर्ण समकक्ष हैं और गुणवान हैं। लेकिन कर्ण अधर्म के साथ खड़ा है, यही एक अवगुण उसे अर्जुन से नीचे रखता है।
भाग्य के आधार पर तुलना करें तो अर्जुन पर कृष्ण भगवान का प्रेम और वरदहस्त था। जिसके साथ ईश्वर स्वयं हो उसकी तुलना किसी से नही हो सकती।
इसलिए सर्वश्रेष्ठ अर्जुन ही था। जो धर्म के रास्ते पर है सर्वश्रेष्ठ वही है।