कटे और खरोंच के निशान जड़ से गायब हो जाएंगे इस चमत्कारी उपाय से

अक्सर हमारे शरीर पर किसी ना किसी चीज से खरोंच या कट लग ही जाता है। ऐसे में कटे और खरोंच के जख्म तो कुछ समय बाद ठीक हो जाते है लेकिन उसके पीछे एक गहरा निशान छोड़ जाते है। ये निशान बहुत लंबे समय तक रह जाते है, जो जल्दी मिटते नहीं। और ये देखने में भी अच्छा नहीं लगता।

खास कर ये अगर चेहरे या गले पर हो तो बहुत खराब दिखता है। वैसे तो इन निशानों को मिटाने के लिए बाजारों में बहुत से क्रीम और दवा मिल जाते है। लेकिन दोस्तो आप इन निशानों को कुछ घरेलू उपायों से खुद भी मिटा सकते है वो भी जड़ से। आज हम आपको ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसकी मदद से आप शरीर पर के कहीं के भी कटे और खरोंच के निशान को बहुत जल्द मिटा सकते है। तो आइए जानते है उन नुस्खों के बारे में।

प्याज:

प्याज कटे और खरोंच के निशान को मिटाने में बड़ा ही कारगर होता है। प्याज शरीर में लाल रक्त कणों का बड़ी तेजी से निर्माण करता है। लाल रक्त कण जख्मों को भरने और निशान मिटाने का काम करता है। कच्चा प्याज का सलाद खाना जख्मों को भरने और निशान मिटाने में बड़ा लाभकारी और सहायक होता है। इसके अलावा कच्चे प्याज को कटे या खरोंच के निशान पर रगड़ने से भी बड़ी जल्दी कुछ दिनों में निशान बिल्कुल गायब हो जाते है।

आलू के छिलके:

कटे और खरोंच के निशान मिटाने के लिए आलू भी बड़ा चमत्कारी उपाय है। आलू के छिलकों में हाईपरपिग्मेंटेशन को तोड़ने के गुण पाए जाते है को जख्मों, कटे और खरोंच के निशान बिल्कुल गायब कर देते है। आलू में मौजूद स्टार्च भी जख्म ठीक करने में असरदार होता है। एक आलू के छिलकों को उतार लें और इसे अपने जख्मों के निशान पर रगड़ें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में निशान बिल्कुल गायब हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *