ऐसे दिया जाता है फलों और सब्जियों को मनचाहा आकार

दुनिया में अलग-अलग आकार प्रकार की कई तरह की फल और सब्जियां पाई जाती हैं | वैसे तो सभी फलों और सब्जियों का अपना-अपना एक आकार होता है| लेकिन आज हम आपको Customized Shape Fruits के बारे में बताएँगे|

लेकिन क्या आपने चौकोर, दिल के आकार का या किसी इंसानी खोपड़ी की तरह दिखने वाला कद्दू देखा है? अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है किसी फल के प्राकृतिक आकार को कैसे बदला जा सकता है|

चीन में Fruit Mould नामक एक company है जो की फलों और सब्जियों को अजीबो-गरीब और मनचाहा आकार देने का काम करती है| यहाँ सिर्फ कद्दू ही नही बल्कि सेब, तरबूज, खीरा जैसे कई तरह फलों को customized shape दिया जाता है|

इस काम के लिए Fruit Mould company द्वारा कई प्रकार के सांचे बनाये जाते हैं जो की प्लास्टिक के बने होते हैं और पारदर्शी होते हैं|

fruit-mould-watermelon

ये सांचे कई अलग-अलग आकार जैसे चौकोर, सितारा, दिल, बुद्धा, खोपड़ी आदि के डिजाईन में बना होता है यहाँ तक की कुछ सांचों से आप ऐसे फल बना सकते हैं जिसपर I Love You लिखा हो | आप इस तरह के सांचों को कंपनी की official website से खरीद सकते हैं |

सांचे को फल या सब्जी पर तब लगाया जाता है जब उसका आकार बहुत छोटा होता है | जब फल पूरी तरह से विकसित हो जाता है तब सांचे को खोलकर आप उसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं |

fruit-molds-square-apple

इंसान की खोपड़ी के आकार का ये फल दिखने में बड़ा अजीब और अनोखा है पर स्वाद तो एक साधारण फल जैसा ही होगा |

fruit-molds-fruit

दिल के आकार का ये कद्दू आप किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं |

fruit-molds-heart-shape

और यह fruit shape बहुत ही प्यारा और अनोखा है असल में यह बुद्धा के आकार वाले सांचे से बना है |

fruit-mould-hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *