ऐसे कौन से व्यक्ति हैं, जिन्होंने नए देश का निर्माण किया है और अपना एक स्थायी देश बनाया है?

जी हा अपने बिकुल सही पड़ा है।मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले सुयश दीक्षित हाल ही में ऑफिशियल ट्रिप पर इजिप्ट गए हुए थे (2017)। इजिप्ट और सूडान के बीच में करीब 800 स्क्वॉयर मील की एक जगह ऐसी है जिस पर कोई भी देश दावा नहीं करता है। इसे बीर तवील कहते हैं।

वहां कोई नहीं रहता है। यह रेगिस्तान और बंजर इलाका है। सुयश ने इस जगह के बारे में पढ़ रखा था और पर्याप्त जानकारी जुटा रखी थी। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी नोमेंस लैंड पर जाकर आप दावा करते हैं तो वह जगह आपकी हो जाती है। सुयश ने भी यही किया, उस जगह पर जाकर अपना झंडा गाड़ा।

जमीन में बीज रोपा और खुद को उस जगह का राजा घोषित कर दिया। जगह का नाम रखा किंगडम ऑफ दीक्षित, जिसकी राजधानी है सुयशपुर। और छिपकली को बनाया राष्ट्रीय पशु ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *