एक बॉयफ्रेंड ढूंढ रही है ये लड़की, कहा कि शर्त मानने पर 60 लाख रूपये दूंगी
लोग कहते है कि इस दुनिया में किसी भी चीज को पाना आसान नहीं होता है, मेहनत करनी पड़ती है। फिर भले हो वो सच्चा प्यार हो या फिर पैसा। अब आप खुद ही इस लड़की को ही देख लीजिये। जो अपने लिए एक बॉयफ्रेंड ढूंढ रही है और बॉयफ्रेंड मिलने के बाद उसके सामने एक शर्त भी रखी है।
1 मिलियन पौंड की लॉटरी जीती
दरअसल, आपको बता दें कि इस लड़की ने महज 17 साल की उम्र में एक बड़ी लॉटरी 1 मिलियन पौंड (8.82 करोड़ रूपये) जीती थी। और इस लड़की ने लॉटरी के माध्यम से छोटी सी ही उम्र में ही करोड़ो रूपये कमा लिए थे। ब्रिटेन की रहने वाली है और इनका नाम जेन पार्क है और आज इसकी उम्र 23 साल है। मगर इतना समय बीत जाने के बाद भी इस लड़की को अपना सच्चा प्यार नहीं मिला।
वेबसाइट भी लांच की है
इस लड़की का कहना है कि जो भी लड़का इसकी लाइफ में आता है, वह इससे नहीं बल्कि इसकी दौलत से प्यार करता है। ऐसे में जेन का कहना है, कि अब वह काफी अकेलापन महसूस कर रही है और अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने एक वेबसाइट भी लांच की है। और इस वेबसाइट के द्वारा वह अपने लिए एक परफेक्ट मैच ढूंढ रही है।
बॉयफ्रेंड बनने के ये है शर्त
इसके लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है. और वो कहती है कि अगर उन्हें उन व्यक्तियों में से किसी का साथ अच्छा लगता है, और अगर उन्हें अपना सच्चा प्यार मिल जाता है, तो वह उस व्यक्ति को 1 साल के 60 लाख रूपये का देगी. लेकिन उस व्यक्ति को पैसे से प्यार नहीं, बल्कि सिर्फ उस लड़की प्रेम से होना चाहिए और अपने प्रेम के साथ वफादार भी होना है, तभी वह उस लड़के को एक साल के लिए इतनी बड़ी रकम देंगी।
एक मशहूर फुटबॉलर से ब्रेकअप
वैसे आपको बता दे कि जेन का नाम मशहूर फुटबॉलर जॉर्डन पिगॉट के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि अब इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अब वजह चाहे जो भी हो, लेकिन जेन आज भी एक बॉयफ्रेंड ढूंढ रही है, ये तो तय है। जी हां एक ऐसा बॉयफ्रेंड जो जेन को सच्चा प्यार दे सके।