एक बड़े खेल में, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह में से अंतिम ओवर फेंकने के लिए कौन सबसे उपयुक्त है,जानिए
कितने बड़े खेल में??
इसी महीने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेलना है। बहुत बड़ा गेम है।
कोई भी कैप्टन अभी कैसे निर्णय ले पाएगा। हो सकता हो भारत मैच बचाने के लिए आखिरी ओवर कर रहा हो। न्यूजीलैंड के सात विकेट शेष हैं और उसे आखिरी ओवर में 10-15 रन चाहिए। ऐसे में बुमराह पहली पसंद हो सकते हैं।
भारत अगर मैच जीतने की संभावना से आखिरी ओवर कर रहा हो तो और भी कई चीजें देखनी होंगी।
हाथ में नई गेंद है या पुरानी। रिवर्स स्विंग के साथ पुरानी गेंद से शमी बेहतर हो सकते हैं। नई गेंद से भुवनेश्वर भी उपयुक्त हो सकते हैं।
पांचवे दिन की पिच पर अगर टर्न उपलब्ध हो तो तीनों के रहते अश्विन या जडेजा को गेंद थमाई जा सकती है।
सीमित ओवरों में भी आवश्यक नहीं कि उस दिन के फार्म के हिसाब से बुमराह ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प हों।
अगर वह बेस्ट फॉर्म में भी हैं तो कप्तान उनसे पेनलटिमेट ओवर ही करवाना चाहेंगे, आखिरी नहीं।
मैं पहले से तय नहीं करूंगा। फैसला लेने के लिए मैच के दिन की गेंदबाज की लय सबसे महत्वपूर्ण होगी और मैच की परिस्थिति भी। उम्मीद है भारतीय कप्तान भी यह फैसला आखिरी दो ओवर जब बचेंगे तभी परिस्थिति के अनुसार लेंगे।