एक तरफा प्यार में ‘टिकटॉक स्टार’ ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, कातिल सहित पांच दोस्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन इलाके में 19 वर्षीय नैना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार नैना से शेरू उर्फ शाहरुख एक तरफा प्यार करता था। इसी कारण शेरू ने बाजार जाते समय 17 जून की शाम को नैना की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद शेरू फरार हो गया था। पुलिस ने शेरू पर बीस हजार का इनाम घोषित था, अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में शेरू के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया हैं। अब तक इस मामले में ६ लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी शेरू के टिक टॉक और यूट्यूब पर करीब 4 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं। दरअसल, शेरू नैना से एक तरफा प्यार करता था, नैना की शादी किसी और से होने वाली थी। शेरू नहीं चहता था कि नैना किसी और के साथ रहे।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।