एक ऐसी चमत्कारिक औषधि जो इंसानों को निरोगी बना देती है, कभी नहीं होता कोई रोग

कई सारी औषधियां इस विश्व में मौजूद हैं लेकिन हरड़ एक ऐसी चमत्कारिक औषधि है जो कई सारे रोगों को जड़ से ठीक कर देती है। यह भी कहा जाता है कि जिस घर में हरड़ का प्रयोग होता है वहां कभी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती।

इतनी गुणकारी होने के कारण हरड के कई सारे नाम है जैसे हरीतकी, गिरिजा, अमृता नंदिनी आदि। गुजराती लोगों में हरड़ का काफी प्रयोग किया जाता है और वे उसे हर्र और हार्डें कहते हैं।

यूनानी चिकित्सा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और वहां भी हरड को चमत्कारिक औषधि के रूप में माना जाता है और अरब के लोग भी इसे काफी प्रयोग करते हैं। हरड़ को बीमारी को जड़ से समाप्त करने वाली औषधि माना जाता है।

इसकी पैदावार हमारे देश में असम में सबसे अधिक होती है और यह हिमालय की घाटियों में भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दक्षिण में भी इसके पौधे पाए जाते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार हरड अनेक रोगों को समाप्त कर देती है। हरड़ पाचन गुण को बढ़ाने वाली, दीर्घायु प्रदान करने वाली और बुद्धि का विकास करने वाली औषधि है।

हरड़ की गुठली के भीतर की गिरी वायु व पित रोगों को नष्ट कर देती है। हरड़ से बना मुरब्बा भी बहुत गुणकारी और स्वादिष्ट माना जाता है जिसका सेवन सभी को करना चाहिए।

भोजन के साथ हरण का सेवन करने से बुद्धि और शक्ति का विकास होता है। हरण को चबाकर खाने से अग्नि विकसित होती है जिससे भोजन की पाचन क्रिया तेज हो जाती है। इन सारी विशेषताओं के कारण ही हरड का सेवन करना मनुष्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *