एकलौता पेड़ जिसकी सुरक्षा में 24 घंटे खड़ी रहती है पुलिस

भारत में एक ऐसा पेड़ मौजूद है, जिसकी सुरक्षा में 24 घंटे करीब 5 पुलिस को तैनात किया जाता है, खबर के मुताबिक इसकी सुरक्षा और रख-रखाव तथा देख-रेख में करीब 12 से 15 लाख का खर्च हर वर्ष आता है।

 आपको बता दें, इस वृक्ष की सिंचाई के लिए सांची नगर पालिका की ओर से अलग से पानी का टैंकर आता है, कृषि विभाग के अधिकारी हर हफ्ते इस पेड़ की जांच करने के लिए आते रहते हैं।

 इस पेड़ की सच्चाई

यह पेड़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच सलामपुर की पहाड़ी पर स्थित है, यह एक पीपल का पेड़ है। इसे बोधि वृक्ष कहा जाता है, कहा जाता है कि इसी पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी। जब वर्ष 2012 में श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भारत का दौरा किया था, उसी दौरान उन्होंने यह पेड़ लगाया था। 

कहा जाता है कि सम्राट अशोक ने अपने बेटे महेंद्र और बेटी संघमित्रा को बोधि वृक्ष की एक टहनी देकर बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्रीलंका भेजा था और उनके बेटे और बेटियों ने श्रीलंका में जाकर, उस बोधि वृक्ष को श्रीलंका के अनुराधापुरा में लगाया था, जो आज भी मौजूद है।

 आपको बता दें, भगवान गौतम बुद्ध ने जिस बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त की, वह पेड़ बिहार के गया जिले में हैं। और यह आज भी मौजूद है, इसे कई बार नष्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार यह नया पौधे के रूप में जन्म लेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *