इस साल धनतेरस 12 या 13 नवंबर को? जानिए सही तिथि और किस दिन पूजा करना है उत्तम
दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ धनतेरस से होता है। इस वर्ष धनतेरस
दो दिन मनेगी। धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की
त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम
से भी जानते हैं। इस दिन सोना, चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना
शुभ है। पारंपरिक पंचांगों की गणना के अनुसार धनतेरस का पर्व 12
नवंबर गुरुवार को तो आधुनिक पंचांगों के अनुसार 13 नवंबर शुक्रवार
को है।
धनतेरस और दिवाली का पर्व मनाने में प्रदोषकाल की ही
महत्ता है। सूर्यास्त के बाद छह घड़ी अर्थात दो घंटे 24 मिनट का समय
प्रदोषकाल माना जाता है। पंचांगों में धनतेरस 12 नवंबर गुरुवार
को शाम 6 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर 13 नवंबर शुक्रवार को
दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक रहेगी।
वहीं आधुनिक पंचांगों के
अनुसार धनतेरस 12 नवंबर को रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू
होगी, जो 13 नवंबर शुक्रवार को शाम 5 बजकर 59 मिनट तक
रहेगी। दोनों पंचागों में प्रदोषकाल में त्रयोदशी विद्यमान है।