इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने पानी में दिया अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म
तमाम हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी कल्कि कोचलिन एक बच्चे की मां बन गई है। शनिवार की रात उनके घर एक नन्ही परी का स्वागत हुआ। पहली बार मां बनने पर कल्कि काफी उत्साहित है। बता दें वह बिन ब्याही मां बनी है। उनकी बेटी उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से है।
कल्कि की बेटी एक खास तकनीक से पैदा हुई है, जिसे वाटर बर्थ के नाम से जाना जाता है। कई एक्ट्रेस पानी में बच्चे को जन्म देने का सौभाग्य प्राप्त कर चुकी हैं। कल्कि ने पानी में ही अपनी बेटी को जन्म दिया है। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ही बताया था कि वाटर बर्थ करना चाहती हैं।
बॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनी कल्कि कभी मां बनने के सख्त खिलाफ थीं, लेकिन जब उन्हें एक परिवार की जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने जन्म देने का फैसला किया। आपको जानकर हैरानी होगी, प्रेग्नेंट होने के 2 महीने बाद इस एक्ट्रेस को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में पता चला था।
गौरतलब हो कि यह एक्ट्रेस तलाकशुदा हैं। उन्होंने गैंग्स आफ वासेपुर फेम डायरेक्टर अनुराग कश्यप से साल 2011 में शादी की थी। 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया था। बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से वह जल्द शादी कर सकती हैं। दूसरी शादी को लेकर वह कह चुकी है कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है। वह शादी करना चाहती हैं लेकिन उन्हें शादी के सही समय की तलाश है।