इस चीज को खाने से कभी नहीं होगी खून की कमी

शरीर में खून की कमी एक आम समस्या बन चुकी है। ये समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। शरीर में खून की कमी होने पर व्यक्ति आसानी से समझ नहीं पाता है। बहुत समय शरीर में खून की कमी होने पर व्यक्ति का शरीर फूलने लगता है पर बाहर से देखने से मालूम होता है कि व्यक्ति स्वस्थ है। शरीर में खून की कमी होने से रक्तचाप नियंत्रित नहीं रह पाता है।

दिल की धड़कन भी घटती बढ़ती रहती है। एवं शरीर में सुस्ती महसूस होने लगती है। हाथ पैरों में अकड़न महसूस होने लगती है। सिर घुमना, हाथ पैरों में अकड़न, खिंचाव आदि समस्यायें दिखने लगती है। आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे जिसका सेवन कुछ दिनों तक करने से ही शरीर की खून की कमी दूर हो जाएगी।

वह चीज है कुलेखरा। ये एक प्रकार की साग होती है। इस पौधे के पत्तों को खाने से कुछ ही दिनों में शरीर में नया रक्त बनने लगता है।

कुलेखरा पौधे के पत्तों को पानी में उबालकर छान लें। अब इस पानी को पीने से शरीर में रक्त की आपूर्ति हो जाती है। इसके पत्तों को पीसकर इसका रस निकालकर भी पिया जा सकता है। ये ज्यादा असरदार है लेकिन बैक्टेरिया का डर रह जाता है अतः इसे उबालकर ही पीना उपयोगी होता है।

इसके सेवन से शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। आयरन की कमी दूर होती है। रक्त की कमी के कारण महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या देखने को मिलती है। इसका सेवन सही समय पर करने से मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याएं दूर हो जाती है।

शरीर में रक्त की कमी के कारण आईं हुई कमजोरी भी दूर होने लगती है।कुलेखरा बहुत जल्दी ही रक्त तैयार कर देता है। अतः इसका इस्तेमाल नियंत्रित करना चाहिए। उच्च रक्तचाप वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा व्यक्ति को नियमित रूप से पानी भी पीना चाहिए। बहुत समय शरीर में पानी कम होने के कारण खून गाढ़ा हो जाता है एवं नसों में ठीक से प्रवाहित नहीं हो पाता है। अतः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित पानी पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *