इन 5 कारणों की वजह से बनाते हैं लोग अवैध प्रेम सम्बन्ध, तीसरा कारण है सबसे खास

आपने बहुत सारे लोगों को सालों से अपने रिश्ते को निभाते हुए देखा होगा| हम सभी यह बात अच्छे तरीके से जानते हैं कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए और उसे लंबा निभाने के लिए विश्वास का और प्यार का होना बेहद जरूरी होता है| लेकिन इसके बाद भी अचानक ऐसा क्या हो जाता है कि लोग अपने ही पार्टनर को छोड़कर किसी तीसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं ? आखिर क्या है इसके पीछे की वजह ? आज आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं| आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे हुए 5 मुख्य कारणों के बारे में…

अवैध प्रेम संबंधो के 5 मुख्य कारण

अतीत

अगर आप की शादी या आपके पार्टनर की शादी उसकी मर्जी से हुई है तब तो ऐसा बहुत कम होता है कि वह किसी तीसरे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो जाए| लेकिन अगर शादी उसकी मर्जी के बिना की गई है तो महिला हो या पुरुष अक्सर अपने पुराने प्यार को भूल नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से शादी के बाद भी वह अपने अतीत की तरफ झुकाव महसूस करते रहते हैं|

शारीरिक जरूरत

कई बार आपका पार्टनर सिर्फ इसलिए किसी और की तरफ आकर्षित हो सकता है क्योंकि आप उनकी शारीरिक और मानसिक जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं| महिला और पुरुष दोनों की ही शारीरिक और मानसिक आवश्यकताएं होती हैं जिनको अगर ढंग से पूरा नहीं किया जाए तो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है|

भावनात्मक अकेलापन

आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता अगर इमोशनल रूप से स्ट्रांग है तो किसी तीसरे व्यक्ति की तरफ आकर्षित होने की संभावना बेहद कम हो जाती है| अगर महिला अपने पति को या पति अपनी पत्नी को ठीक से वक्त देता है और उससे बातें करता है तो इससे दोनों के बीच में भावनात्मक रिश्ता कायम होता है| लेकिन अगर किसी रिश्ते में ऐसा इमोशनल अटैचमेंट नहीं है तो अक्सर ही अफेयर्स या अवैध संबंध उत्पन्न होते हैं|

शादी से ऊब गए हो

अगर किसी का पार्टनर बिजनेस की वजह से या अपने काम की वजह से बहुत ही कम वक्त निकाल पाता है तो इसकी वजह से पति पत्नी का रिश्ता बोरिंग होने लगता है| अगर ऐसे में कोई तीसरा व्यक्ति आपके पार्टनर को अटेंशन देता है उसकी केयर करता है तो वह उसकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं| जिसकी वजह से धीरे-धीरे अवैध प्रेम संबंध बनने लगते हैं|

बदले की भावना

कई बार पति पत्नी के बीच में या अपने पार्टनर के साथ कोई लड़ाई झगड़ा होने की स्थिति में बदले की भावना उत्पन्न हो जाती है| ऐसे में अपने पति से बदला लेने के लिए या उन्हें यह जताने के लिए कि आप किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं रह सकती हैं महिलाएं ऐसा कर सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *