इन 4 बड़ी एक्ट्रेस ने किया था सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 21 जनवरी को बर्थ एनिवर्सरी थी। मौत के बाद ये उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी थी जिस पर उनके करीबी और फैन्स उन्हें याद कर एक बार फिर इमोशनल हो गए। सुशांत ने बॉलीवुड में फिल्म काय पो छे(2013) से शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।

उनके करियर में ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, सोन चिरैय्या, राबता, ड्राइव जैसी फिल्मों में काम किया। इस दौरान सुशांत की जोड़ी कई नई अभिनेत्रियों के साथ भी बनी। आज हम नजर डालेंगे कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस पर जिन्होंने सुशांत के साथडेब्यू किया।

वाणी कपूर

वाणी ने शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत के अपोजिट डेब्यू किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की बहुत तारीफ हुई थी। यह सुशांत की दूसरी फिल्म थी जो कि 2013 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म के बाद वाणी का करियर ठीक ठाक रहा। वह बेफिक्रे, वॉर जैसी फिल्मों में नजर आईं।

दिशा पाटनी

दिशा ने सुशांत के साथ जिस फिल्म से डेब्यू किया वो उनके करियर की सबसे सफल फिल्म मानी जाती थी। दिशा फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत के अपोजिट दिखी थीं। सुशांत ने फिल्म में एमएस धोनी का किरदार निभाया था जबकि दिशा उनकी गर्लफ्रेंड बनी थीं।

सारा अली खान

2018 में सारा ने सुशांत के अपोजिट फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया। फिल्म में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। फिल्म कुछ नहीं चली लेकिन सारा और सुशांत की बॉन्डिंग काफी गहरी हो गई। कहा जाता है कि दोनों कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में थे।

संजना सांघी

संजना ने सुशांत के साथ फिल्म दिल बेचारा से डेब्यू किया जो कि एक्टर की अंतिम फिल्म साबित हुई थी। ये फिल्म सुशांत की मौत के बाद रिलीज हुई थी जिसने उनके फैन्स को काफी इमोशनल कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *