इन एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से शादी करने के बाद खत्म कर लिया करियर, जानिए इसके नाम

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का रिश्‍ता बहुत ही पुराना है। कई क्रिकेटर्स बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों पर दिल हार बैठे। जिसके बाद उन्‍हें अपना हमसफर बना लिया। शादी के बाद क्रिकेटर्स की अभिनेत्री पत्नियां स्‍टेडियम में अपने पति का उत्‍साह बढ़ाती हुई भी दिखाई दी।

शादी के बाद दोनों के करियर में ज्यादा कुछ असर नहीं नजर आया। लेकिन इनमें से कुछ अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जिनका करियर शादी के बाद तकरीबन खत्‍म ही हो गया।

क्रिकेट और सिनेमा जगत की गलियारों की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक मोहम्‍मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी का रिश्‍ता भले ही अधिक लंबा नहीं चला। लेकिन शादी के बाद बिजलानी का बॉलीवुड का करियर प्रभावित हुआ। दोनों ने 1996 में एक दूसरे से शादी की थी, लेकिन 2010 में ही दोनों अलग भी हो गए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से 2016 में विवाह किया था। हेजल 2016 में आखिरी बार बांके की क्रेजी बारात में एक आइटम नंबर किया था। इसके साथ ही हेजल किसी और फिल्‍म में नजर नहीं आईं।

पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान ने 2017 में एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की थी। बता दें सागरिका ने शाहरुख खान की भारतीय महिला हॉकी पर आधारित फिल्‍म चक दे इंडिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि शादी के बाद सागरिका बॉलीवुड से दूरी ही बना ली।

भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सर्बियन मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्‍टानकोविच से पिछले वर्ष शादी की थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है। पिछले वर्ष नताशा एक वेब सीरीज में दिखाई दी थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी ही बना ली हैं।

भारतीय क्रिकेट के गेंदबाज हरभजन सिंह ने 2015 में एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की थी। गीता आखिरी बार 2016 में पंजाबी फिल्‍म लॉक में दिखाई दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *