इनकम टैक्स की रेड पड़ चुकी है बॉलीवुड़ की इन हस्तियों के घर
1) प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड़ फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने के लिए जानी जाती हैं। साथ ही यह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। इन्होंने अपने अब तक के करियर में कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन आप शायद नही जानते होंगे कि साल 2011 में इनके घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के घर से 7.5 करोड़ रुपए बरामद हुए थे।
2) अमिताभ बच्चन – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है। मगर साथ में इन्होंने अपनी भारतीय फिल्मों के दर्शको के दिलो में अपनी एक खास जगह भी बनाई है। आज पूरा भारत इन्हें इनकी ईमानदार के लिए सलाम करता है। मगर दोस्तो क्या आपको बता दें कि 2009 में कौन बनेगा करोड़पति से हुई कमाई के कारण इनकम टैक्स के साथ मतभेद झेल चुके हैं।
3) सलमान खान – सलमान खान 90s दशक से फिल्मों में अपनी धाक जमा रखी है। आज यह बॉलीवुड़ फिल्मों की नीव माने जाते हैं। इनके बिना बॉलीवुड अधूरा सा लगेगा क्योंकि इन्होंने बॉलीवुड को कई ऐसी फिल्में दी है। जो 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी हैं। सलमान खान सन् 2000 में सलमान खान के मुंबई और पनवेल स्थित घरों में इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। इसके साथ ही इनके भाई अरबाज़ खान भी इस तरह के मुद्दे में घिर चुके हैं।
4) शाहरुख खान – बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान आज किसी भी पहचान के मोहताज नही है। आज फ़िल्म इंडस्ट्री में इनके लाखों फैंस है। यह ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। दोस्तो ‘बेनामी लेनदेन एक्ट’ के एक मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शाहरुख का अलीबाग स्थित फार्म हाउस सील कर दिया। बता दें कि शाहरुख इसी फार्म हाउस पर पार्टी करना पसंद करते हैं.