इंसान द्वारा बनाई गई “सबसे महंगी चीज” ! मात्र 6 लोगों के रहने के लिए,160 अरब डालर ‘खर्च’ कर दिये
“इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन” – यह है इंसानो द्वारा बनाई गई सबसे ‘महंगी’ रचना। यह एक प्रयोगशाला है। जिसमें अंतरिक्ष या़त्री व वैज्ञानिक रहकर लम्बे समय तक काम कर सकते हैं।
मजे की बात तो यह है कि, इस स्टेशन में एक बार में केवल 6 इंसान ही रह सकते हैं। जी हां केवल 6 इंसान।
इतने रूपये में तो, दुनिया का सबसे महंगा “घर” (अरे वही मुकेश अंबानी का “एंटालिया”) 80 बार बनाया जा सकता है।
यह पृथ्वी से 408 कि.मी. की उंचाई पर स्थित है। जो रात मे आसमान साफ रहने पर, नंगी आंखों से भी किसी तारे के समान चमकता हुआ दिखाई दे सकता है। यह अन्य तारों की अपेक्षा तेजी से चलता हुआ दिखाई देगा।
यह एक सेकेण्ड में लगभग 7.66 कि.मी. की गति से पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है। अर्थात् मात्र 92 मिनट मे पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लेता है। दिन मे 15 चक्कर । क्या बात है?
स्पेस स्टेशन का वनज 4,19,455 किग्रा है। यह मानव द्वारा अंतरिक्ष में भेजी गई सबसे भारी वस्तु भी है।
इसकी लम्बाईः 72.8 मी., चौड़ाईः 108.5 मी., उंचाईः 20 मी. है।
स्पेस स्टेशन को बनाने में अमेरिका के अतिरिक्त कनाडा, रूस, जापान और यूरोपियन संध के 11 देशों ने सहयोग किया था।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को 20 नवंबर 1998 को लांच किया गया था। इसके विभिन्न हिस्सों को 136 उड़ानों के जरिए भेजा गया है ।