आईए जानते है अपनी एकाग्रता को दुगना कैसे बढ़ाए?

सफल बनने के लिए हमको एकाग्रता की जरुरत पडती है। आप भी ज़ब अपना काम करते होंगे तब आपने भी यह महसूस किया होगा कि काम करते करते आपका ध्यान कही और चला जाता है या बहुत कम समय के लिए एकाग्रता बनी रहती है।

मै आपको एकाग्रता का महत्त्व एक छोटे से उदाहरण से समझाता हुँ।

दो बच्चे थे। पहला बच्चा घंटो पढ़ाई करता था। 6 घंटे स्कूल मे पढ़ने के बाद, वह 8 घंटे घर मे अलग से पढता था।

और दूसरा बच्चा स्कूल मे पढ़ने के बाद सिर्फ 2 घंटे ही घर मे पढता था।

लेकिन परीक्षा मे हमेशा दूसरा बच्चा ही प्रथम आता। जबकि वह तो सिर्फ 2 घंटे ही पढता था और पहला बच्चा 8 घंटे।

दोस्तों, आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?

देखिये, यहाँ बात कौन कितना ज्यादा घंटे पढ़ सकता है उसकी नहीं है। बल्कि कौन कितनी एकाग्रता से, कांसेप्ट को समझ कर पढता है। यह माईने रखता है।

पहला बच्चा पढता तो था, पर उसकी एकाग्रता कम थी। जिसके चलते जो ओवर आल रिजल्ट है वह कम है।

वही दूसरा बच्चा पढता कम था, पर जो कुछ भी पढता था वह पूरी एकाग्रता के साथ और कांसेप्ट को समझ कर पढता था। इसलिए वह हमेशा टॉप करता था।

तो अब बात आती है कि अपनी एकाग्रता को कैसे बढ़ाए?

हम आपको कुछ टिप्स या ट्रिक्स बताएंगे जिससे आपकी एकाग्रता पहले से बेहतर हो जाएगी।

तो चलिए शुरू करते है।

1) एक काजल पर पेन या पेंसिल से बिंदु बना ले।

कागज पर पेन से एक छोटा सा बिंदु बना ले। और उस कागज को अपने स्टडी टेबल के सामने चिपका दे।

ज़ब भी आप पढ़ने बैठे तब उस कागज पर 4 – 5 मिनट अपना ध्यान केंद्रित करे। और ज़ब आपको लगे कि आप पूरी तरह से एकाग्र हो गए है, तब आप पढ़ना शुरू कर दे।

2) 100 से 1 तक उलटी गिनती बोले।

जी हाँ। सुनने मे यब बहुत आसान लग रहा होगा। पर ज़ब आप इसे करेंगे तब आपको शुरुवात मे कठीन लगेगा। ज़ब आप इस मे पकड़ बना ले तब एक नंबर छोड़ कर बोले। जैसे 100, 98, 96 से लेकर 1 तक।

3) फाइंड द डिफरेंस गेम खेले।

आप ने फाइंड द डिफरेंस खेल कभी न कभी तो जरूर खेला होगा। उसमे हम 1 तस्वीर को देखते है और दूसरी तस्वीर मे क्या क्या अलग है वह पता करते है।

उस खेल मे भी हमें एकाग्रता की जरुरत पडती है।

4) घड़ी के सेकंड वाले काटे पर ध्यान लगाए।

घड़ी को अपने टीवी के ऊपर लगाए। और टीवी को शुरू कर दे। पर उसकी आवाज को म्यूट कर दे। और फिर आप अपने घड़ी के सेकंड वाले काटे पर ध्यान लगाए।

शुरुआत मे आप का ध्यान टीवी पर ही जाएगा। पर जैसे – जैसे आप इसे करते रहेंगे वैसे – वैसे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।

5) मैडिटेशन करे।

मैडिटेशन के बहुत से फायदे है। उनमे से एक यह भी है की इससे एकाग्रता बढ़ती है। आपको ज़ब भी समय मिलता है खुद के लिए तब आप रोज 5 मिनट इसे जरूर करे।

बच्चो को तो रोज सुबह – सुबह इसे करना चाहिए। जिससे उनकी एकाग्रता और स्मरण शक्ति दोनों बढे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *