अमेजन के जंगल को भयानक बनाते है यह जीव, दिखते है खूबसूरत लेकिन होते है बेहद खतरनाक

अमेजन जंगल की खूबसूरती और महत्ता को कौन नहीं जानता है। क्योंकि इसी जंगल से दुनिया को 20 प्रतिशत ऑक्सीजन मिलती है। आज हम इसके खूबसूरती के बारे में नहीं बल्कि कुछ ऐसे ​जीवों के बारें में बताने वाले है ​जो दिखते तो मासूम और खूबसूरत है लेकिन इन्हें मौत का दुसरा नाम भी दे दिया जाये तो गलत नहीं होगा। आइए जाने कुछ ऐसे ही खतरनाक जीवों के बारें में जिनसे दूरी बना के रखना ही ठीक होगा। 

1. इलेक्ट्रीक इल — यह एक बेहद ही खतरनाक मछली होती है, जो अमेजन के पानी में पायी जाती है। ये इतनी खतरनाक तो नहीं होती कि किसी भी इंसान को मार सके लेकिन इसका 600 वॉल्ट का करंट किसी को हार्ट अटैक देने के लिए काफी है। अगर कोई इस पानी के अंदर पैर करके खड़ा हो जाये और यह उसे काट ले तो सोचिए कि उसका क्या हस्र हो सकता है। 

2. रेटल स्नेक — यह सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। इसे अमेजन में मौत का दुसरा नाम भी कहा जाता है। वैसे तो अमेजन के जंगल में कई तरह के सांप पाये जाते है, लेकिन रेटन स्नेक इन सबसे खतरनाक और इंसनों के लिए सबसे बड़ा खतरा भी यही है। जो एक बार किसी को काट ले तो उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। 

3. ब्राजिलियन वॉन्ड्रिंग स्पाइडर — दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों की बात की जाये तो अमेजन के जंगल में पायी जाने वाली ब्राजिलियन वॉन्ड्रिंग स्पाइडर का नाम सबसे पहले आयेगा। देखने में भले ही यह साधारण मकड़ियों के जैसे ही लगे लेकिन यह बड़े से बड़े जानवर को भी अपने जहर से वश में कर सकती है। छानबीन के बाद यह पता लगाया जा चुका है कि यह अमेजन की छठवीं सबसे खतरनाक प्राणी है। 

4. पॉइजन डार्ट फ्रॉग — क्या अपने कभी सोचा है कि यह साधारण का पानी में रहने वाला जीव किसी की जान ले सकता है। शायद नहीं सोचा होगा लेकिन यह सच है। अमेजन में पाया जाने वाला पॉइजन डार्ट फ्रॉग यह मेंढ़क छोटे होते है लेकिन यह इनके जहर में इतनी क्षमता होती है कि यह अपने जहर से 10 इंसानों को आसानी से मार सकते हैं।

अमेजन में ऐसे भी कई जानवर है, जो देखने में मासूम लेकिन बहुत खतरनाक होते है इसलिए यहा जाने वाले को बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *